छतरपुर नगर: कुत्तों को बचाने में पलटी टैक्सी, 6 लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
मातगुवां थाना क्षेत्र में वरमदेव मंदिर के पास आज शाम एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। बताया गया कि सभी लोग छतरपुर से बाजार कर अपने गांव बर्दवाहा लौट रहे थे। तभी अचानक टैक्सी के सामने दो कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।सभी घायलो को आज 09 मई शाम करीब 8:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया।