जोकीहाट: अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया
Jokihat, Araria | Jun 13, 2026 अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूर इलाके को झकझोर दिया। घर के पास खेल रहे मासूम अबू रेहान को तेज रफ्तार मैजिक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर पूर्णिया रेफर कर दिया गया।