थाना कम्पिल के गांव रुदायन में 32 वर्षीय अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक की मां कमलेश ने अपनी पुत्रवधू सरला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया।उनके 4 पुत्र सुनील,सुशील,नीरज और अनुज है।सबसे छोटे पुत्र अनुज की शादी नहीं हुई थी।बताया कि उनके दूसरे पुत्र सुशील की पत्नी सरला ने अनुज को शराब पिलवाई और फिर अपने जेठ व देवर के लड़कों से उसकी पिटाई करवाई।