गजरौला थाना क्षेत्र की मोहल्ला बस्ती निवासी युवती के इंस्टाग्राम पर मोहल्ला विजयनगर निवासी युवक ने मैसेज डालने शुरू किए थे, युवती ने कई बार युवक से मैसेज डालने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह उसको पसंद करता है और हिंदू जाट है। युवती ने फिर भी उसे मना कर दिया लेकिन युवक ने लगातार मैसेज करने जारी रखें और कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं।