पटना ग्रामीण: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, सीएम नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बिना देखे पढ़ा शपथ पत्र
दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। अनंत सिंह मंगलवार सुबह करीब 11: 30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिए और उसके बाद बिना देखे अनंत सिंह ने शपथ लिया, हालांकि शपथ लेते वक्त अनंत सिंह का माइक बंद रखा गया था।