निचार: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया से प्लैटिनम 5-स्टार सुरक्षा पुरस्कार
Nichar, Kinnaur | Oct 14, 2026 एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने कार्यस्थल सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में शानदार प्रदर्शन के लिए डब्ल्यूएसओ-इंडिया का ओएचएस एंड ई अवॉर्ड 2026 जीता। यह पुरस्कार मुंबई में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक सोनी कुमार को दिया गया। एसजेवीएन के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने टीम की सराहना की।