पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिसपर आयुक्त ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।