सासाराम: रोहतास में शहीद निशांत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
रोहतास में शहीद निशांत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित रविवार को दोपहर करीब 3 बजे शहीद निशांत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शहीद निशांत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं बड़े भैया चंद्रशेखर पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही।