ग्वालियर गिर्द: हनुमान जयंती पर पुलिस सतर्क, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी जवान तैनात
हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के बीच मनाया जा रहा है। शहर के प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, गरगज हनुमान मंदिर, रोकडिया सरकार, खेड़ापति महाराज सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह प्रसादी का वितरण किया जा रहा है इसके चलते पुलिस भी चौकन्नी है। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर ही 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात