खागा: मड़ौली गांव में दीवार ढहने से महिला और बकरी मिट्टी में दबकर घायल, परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल में कराया भर्ती
Khaga, Fatehpur | Jun 12, 2026 फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के मंडौली गांव में अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में घर के पास मौजूद एक महिला और एक बकरी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में सुनीता देवी पत्नी श्रीचंद्र निषाद (35 वर्ष) घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खागा पहुंचाया गया