चौसा बाजार में शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे एक महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया। महिलाएं कपड़ा दुकान को निशाना बनाने पहुंची थीं। दुकानदारों को शक होने पर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और 112 पर सूचना दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि गिरोह कई जिलों में फैला है.