इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स की डिलीवरी देने के इंतजार में बैठे दो तस्करों को पकड़ा
Indore, Indore | Jun 24, 2026 इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर-4 रोड क्षेत्र में मादक पदार्थ की डिलीवरी के इंतजार में बैठे थे।