कसडोल: बया द्रोणा पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या भोई ने नवोदय चयन परीक्षा में मारी बाजी
बया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द्रोणा पब्लिक स्कूल, बया ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा कु. काव्या भोई ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है।