स्याना: ग्राम नयाबांस में बालाजी मंदिर की स्थापना दिवस पर श्रद्धालु देर रात तक भगवान के भजनों पर झूमते रहे
Siyana, Bulandshahr | Jun 12, 2026
ग्राम नयाबांस में बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर देर रात्रि तक श्रद्धालु भगवान के भजनों पर झूमते रहे। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई। शुक्रवार को कार्यक्रम के व्यवस्थापक ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु देर रात्रि तक भगवान के भजनों पर झूमते रहे।