करेड़ा: जर्जर हालत में ढाणियां सोमाणिया का राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, दीवारों में दरारें, प्रशासन ने 5 कमरे किए सील
करेड़ा उपखंड क्षेत्र के रामपुरिया ग्राम पंचायत के ढाणियां सोमाणिया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मे जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम ने स्कूल के जर्जर व खस्ताहाल में हो रहे और दिवारो में आ रही दरारें को लेकर 5 कमरों को एक साथ सील कर दिया।