भभुआ: बबूरा के समीप पेड़ ऑटो के ऊपर गिरने से ऑटो चालक हुआ घायल सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Sep 17, 2024 प्रखंड क्षेत्र में 12 घंटे से हो रही झमाझम बारिश को लेकर बबूरा के समीप एक पेड़ ऑटो के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल स्थानीय लोगों द्वारा लाया गया है। जहां ऑटो चालक का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। घायल झेंगइ डिहरा गांव का रहने वाला संजय कुमार बताया जाता है।