रामनगर: खड़ी कार से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार टकराया, गंभीर रूप से हुआ घायल, सूरतगंज सीएचसी में चल रहा इलाज
बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे सूरतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ढखवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। जिसमें सीतापुर जनपद के रामपुर ब्लाक स्थित ग्राम असईपुर निवासी सीताराम उम्र लगभग 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी ससुराल अंदीपुर से वापस लौट रहे थे तभी यह घटना हो गई। सीएचसी सूरतगंज में किया गया इलाज।