बेगूसराय: बेगूसराय के पनसल्ला में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपी
बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के पीछे जमीन के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।