बिक्रम: पुलिस ने कनपा से अपहृत दोनों युवकों को सकुशल बरामद किया
Bikram, Patna | May 22, 2025 बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानितलाब थाना की पुलिस ने कनपा पुल से अपहृत दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि गुरूवार की सुबह 11 बजे इसकी जानकारी देते हुए पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी 2 उमेश्वर चौधरी ने कहा है कि मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों युवकों को सकुशल बिहटा से बरामद कर लिया गया है।