रामगंजमण्डी: रिछाड़िया के पास एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गर्दन शरीर से अलग हुई
रामगंजमंडी के रिछाड़िया गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मृतक की गर्दन शरीर से अलग हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।