बाजपट्टी: नरहरपुर गांव के बच्चे की मौत मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई थी। संबंध में मृतक बच्चे के पिता ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने अपने ग्रामीण सुरेंद्र राय को आरोपित किया है।इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और तहकीकात की जा रही है।