बाजपट्टी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी का हुआ अपहरण
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस बाबत अपहृत लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने चार लोगों को आरोपित किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तहकीकात की जा रही है।