बाजपट्टी: रसलपुर गांव से एक मोबाइल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में घर में घुसकर एक युवक मोबाइल चोरी करके भाग रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुपरी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मोहम्मद अनवरुल के पुत्र मोहम्मद निजाम अंसारी के रूप में की गई है। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर सह बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने दी है।