गिरिडीह: बरकट्ठा ओपी क्षेत्र के फुलची गांव निवासी एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बरकट्ठा ओपी क्षेत्र के फुलची गांव निवासी *लक्ष्मण राय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को 12 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। लक्ष्मण राय रोलिंग मिल में काम करके बाईक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान फुलची के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने इसकी बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह बुरी तरह घायल हो गया।