राजनगर: ललपुर गौशाला की बदहाली उजागर, सड़कों पर घूम रहे सैकड़ों गौवंश; फसल बचाने को जूझ रहे किसान, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई
राजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ललपुर की गौशाला एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। सोमवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला की बदहाल व्यवस्था के कारण सैकड़ों गौवंश सड़कों और खेतों में भटक रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में पर्याप्त चारा-भूसा उपलब्ध नहीं है और संचालक व कर्मचा