हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने 3 चरस तस्करों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 14, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार । 8 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 लाख रुपये नगदी भी जब्त किए गए है। 2 पुरुष और एक महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चरस की कीमत 8 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।आरोपीयों के पास से एक कार भी जब्त की गई है।