मैनपुरी: सपा कार्यालय पहुंची डिंपल यादव ने SIR को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मैनपुरी के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ SIR को लेकर बैठक की है। तो वहीं बैठक में डिंपल यादव ने सभी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी को घर-घर और गांव गांव जाकर सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा अपने-अपने वोट बनवाए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं।