चंदनकियारी: चंदनकियारी विस के बूथ 122 पर SIR-2026 को लेकर BJP BLA-2 की बैठक, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
चंदनकियारी विधानसभा के बूथ संख्या-122 पर भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान के तहत मंगलवार को बैठक आयोजित हुई।समय लगभग साढ़े 4 बजे बताया गया कि इसमें भारतीय जनता पार्टी के BLA-2 ने भाग लिया। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा हुई।