पूसा: वैनी पंचायत में बंद पड़े नल जल योजना चालू करने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च का किया गया आयोजन
वैनी पंचायत के वार्ड एक में 25 दिनों से बंद पड़े नल जल योजना चालू करने की मांग को लेकर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रतिरोध मार्च ताजपुर गढ़िया रोड पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।