पूसा: वैनी इलाके से अपहृत किशोर पहुंचा अपने घर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
वैनी थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की वैनी के रहने वाले मनोज पासवान के द्वारा 14 जून को अपने पुत्र के अपहरण को लेकर थाने में एक मामला दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच किशोर अपने घर पहुंच गया। उसने अपहरण की बात से इनकार किया है। किशोर ने पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर वह मुजफ्फरपुर चला गया था।