फुलवरिया: फुलवरिया की तीन पंचायतो में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, राशन, पेंशन और भूमि विवाद आदि का होगा निपटारा
प्रखंड की तीन पंचायत में आगामी 16 जून को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया है और सभी आवश्यक तैयारियां और युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इस शिविर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें जिला स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तक के आला अधिकारी वहां पर मौजूद रहेंगे। जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंग।