झालरापाटन: आहू नदी की पुलिया पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, एक मजदूर की मौत, चार बाल-बाल बचे
झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र में आहू नदी की पुलिया पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार कल मंडी कला निवासी मजदूर बलराज की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।