सूरतगढ़: वार्ड नंबर 10 की 24 वर्षीय युवती पड़ोसी के घर जाने के बाद वापस नहीं लौटी
सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 10 से एक 24 वर्षीय युवती लापता है। जिसे लेकर सिटी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस से सोमवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर युवती की मां ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री पड़ोसी के घर जाने का कह कर गई थी। जो वापस नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।