समस्तीपुर: सिरोपट्टी गांव में पैसों को लेकर पति से बहस करने के दौरान नाराज होकर देवर ने भाभी के साथ की मारपीट
खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव की रहने वाली मंजू देवी ने बताई कि उनके पति बाहर प्रदेश में नौकरी करते हैं। पैसे को लेकर वह अपने पति से मोबाइल पर बहस कर रही थी। उसी से नाराज होकर देवर ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।