समस्तीपुर: जिले के 102 एंबुलेंस कर्मियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत किया
समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल के एंबुलेंस कर्मियों ने जिला सिविल सर्जन के कार्यालय के बाहरी परिसर में चार सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव रमन कुमार झा ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर पूरे जिले के 102 एंबुलेंस कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दिया है।