विदिशा विधानसभा मे सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रस्साकशी, नींबू दौड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं । इसी दौरान सोमवार शाम को ग्राम अहमदपुर मे रस्साकशी में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्थानीय लोग रस्सी खींच रहे थे, विधायक मुकेश टंडन रेफरी के रूप में गिनती कर रहे थे,अचानक रस्सी टूट गई और दोनों तरफ के लोग जमीन पर जा गिरे।