नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में आग की घटनाओं से किसान परेशान, फसल जलने से बढ़ी चिंता
प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं से किसान काफी परेशान हैं। विभिन्न गांवों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाल के दिनों में इसलामपुर के बड़ाय गांव, हिलसा के भवानी बिगहा समेत कई स्थानों पर आग लगने से दर्जनों बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है.