गोपालगंज: कटेया मे कार्यक्रम के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में 19 जून को डांस कार्यक्रम के दौरान हुई डांसर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस निरीक्