धार: पीथमपुर पुलिस ने अंतरजिला चोर खेमराज चौहान को दबोचा, कई मंदिरों में करता था चोरी
Dhar, Dhar | Sep 25, 2025 धार जिले की पीथमपुर पुलिस ने उद्योगपति बालाजी मंदिर चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए अंतरजिला चोर खेमराज चौहान निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लाखों का मश्रुका बरामद हुआ है। उसने धार और इंदौर जिले के 7 अन्य मंदिरों से चोरी करना भी कबूल किया है।