बीकानेर: संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।