बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक दृश्य उस समय सामने आया, जब जिले के निवासी ने अपने निकट संबंधी बालक की व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी के चलते बालक के माता-पिता का असमय निधन हो गया,