बेगूसराय: 11वीं की परीक्षा 17 मार्च से, प्रशासनिक तैयारी पूरी
17 मार्च से 11वी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने रविवार की शाम 5:00 बजे कही. उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के छात्रों की 11वीं की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जा रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए जाएंगे.