बख्तियारपुर: करौता धर्मशाला के पास SH-106 पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पटना रेफर
बख्तियारपुर-फतुहा सड़क मार्ग स्थित करौता धर्मशाला के समीप SH-106 पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सड़क किनारे से उठाकर इलाज के लिए बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा