फ्रैक्चर के इलाज से शुरू हुआ मामला, ICU में मौत के बाद उठे बड़े सवाल
रांची – झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर के बाद भर्ती किए गए युवक की समय पर ड्रेसिंग नहीं की गई, जिससे संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ ही अस्पताल पर करीब ₹22 लाख का बिल वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के निर्देश दिए हैं और सिविल सर्जन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026