कटनी नगर: बजरंग बल महिला मातृशक्ति परिवार ने सुक्खन अखाड़ा रोड स्थित सत्संग भवन में मनाया मातृत्व दिवस
मातृत्व दिवस के अवसर पर आज रविवार शाम 5:00 बजे बजरंग महिला मातृशक्ति परिवार और श्री बाल रामायण समाज सेवा समिति के तत्वाधान में राम दरबार सत्संग भवन में मातृत्व दिवस मनाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई थी जहां उनका अभिनंदन साड़ी भेंट कर किया गया। मातृ शक्तियों ने अपने उद्बोधन भी इस कार्यक्रम में दिए।