मथुरा: वृन्दावन में NGT के आदेशों का उल्लंघन कर यमुना में गिराया जा रहा सीवर-नाले का पानी, BJP पार्षद ने लगाए आरोप
वृन्दावन में वार्ड-50 से भाजपा पार्षद शशांक शर्मा ने नगर निगम व जल निगम की लापरवाही उजागर की। पिछले काफी समय से क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर शुक्रवार सुबह पार्षद ने बड़े बगीचा में पंपिंग स्टेशन जाकर देखा तो मशीन बंद देख उनका माथा ठनक गया। यहां सीवर को बायपास कर नाले मे गिराया जा रहा जो पानी सीधे यमुना मे गिर रहा था, पार्षद ने शाम 4 बजे आयुक्त को शिकायत की।