गभाना: वीरपुरा में नहर की पटरी कटने से किसानों की फसल जलमग्न, दुकानों में भी घुसा पानी
गभाना क्षेत्र में गांव वीरपुरा के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मध्य गंग नहर की पटरी कटने से अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव के साथ नहर का पानी वीरपुरा मोड़ बनी दुकानों में घुस गया और सड़क पार कर खेतों तक पहुंच गया, जिससे करीब 50 बीघा धान और बाजरा की फसल जलमग्न हो गई।