देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार इलाके में किराए पर रहने वाले पंकज मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 16 दिसंबर की सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पंकज मिश्रा घर के पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर अचेत अवस्था में मिले थे।