आजमगढ़ हत्याकांड के बाद खाकी का मानवीय चेहरा! 2 अनाथ बेटियों के भविष्य की जिम्मेदारी उठाएगी पुलिस
👇👇
शम्भूपुर हत्याकांड के बाद आजमगढ़ पुलिस बनी दो मासूम बच्चियों का सहारा, SSP डॉ. अनिल कुमार देंगे एक माह का वेतन; पुलिस परिवार ने शिक्षा और पालन-पोषण में सहयोग का लिया संकल्प
👇👇👇
आजमगढ़ के शम्भूपुर में हुए हत्याकांड के बाद दो मासूम बच्चियां अनाथ हो गई हैं। इस दुखद घटना के बाद आजमगढ़ पुलिस ने बच्चियों के भविष्य के लिए मदद का संकल्प लिया है।
पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब उनके पालन-पोषण और शिक्षा के लिए पुलिस परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग किया जाएगा।
एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने दोनों बच्चियों के भविष्य के लिए अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। वहीं जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान करीब सात घंटे तक बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किए गए। एसएसपी, एसओजी टीम और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों बच्चियों का रेस्क्यू किया गया।
वहीं शौर्य की मौत को लेकर उठे सवालों पर पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक, बैलेस्टिक जांच, पोस्टमार्टम और बच्ची के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों की शिक्षा और भविष्य के लिए आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
👇👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Azamgarh #AzamgarhNews #AzamgarhPolice #UPPolice #Shambhupur #ShambhupurCase #PoliceHumanity #HumanityFirst #PoliceSupport #RescueOperation #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #PoliceNews #ViralNews #LocalNews