बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में रातभर रुक-रुककर हुई बारिश,सुबह मौसम हुआ सुहावना
रविवार की देर रात से सोमवार की अहले सुबह तक बख्तियारपुर में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद भी सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम का बदला मिजाज लोगों को काफी पसंद आया। वहीं, आसमान में अब भी